Breaking News

राजस्थान में सगे भाई ने ड्रग्स के नशे में बहन से किया दुष्कर्म

22 Mar, 2025 234

एक बहन जो अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो उसके बदले में भाई अपनी बहन को रक्षा करने और समाज की बुरी  नजरों से बचाने का वचन देता है। कहा ये भी जाता है कि एक भाई किसी भी परिस्थिति में अपनी बहन के लिए ढाल बनकर खड़ा रहता है। एक लड़की जितना अपने भाई पर भरोसा करती है शायद ही वो किसी और पर करे। लेकिन जब वही भाई हैवान बन जाए और अपनी ही सगी बहन की अस्मत को तार-तार कर दे तो जरा सोचिए कि उस मासूम पर क्या बीतती होगी।

राजस्थान से ऐसी ही खौफनाक घटना सामने आई है। जहां एक भाई ने एक बार नहीं बल्कि कइयों बार अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि जहां एक ओर ड्रग्स का नशा करने वाले भाई ने अपनी मासूम और नाबालिग बहन को हवस का शिकार बनाया तो वहीं दूसरी ओर उसके परिवार वाले कत्ल की साजिश रचने लगे। दरअसल ये सच जानने के बाद बदनामी के डर से नाबालिग के परिजन पीड़ित बेटी की ही हत्या की साजिश रचने लगे। वहीं जब पीड़िता को इस बात की भनक लगी तो उसने फोन कर अपने जीजा से उसे बचाने की गुहार लगाई।

रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली ये खबर है डीडवाना -कुचामन जिले के मकराना थाना क्षेत्र की, वहीं नाबालिग साली से फोन पर बातचीत के बाद जीजा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी भाई और एक अन्य को थाने लेकर आई। लेकिन, 2 दिन बाद ही पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। इसके बाद जीजा ने अधिवक्ता के जरिए पॉक्सो कोर्ट में साली के साथ हुई दरिंदगी का मामला दर्ज करवाया है।

देखा जाएं तो इस मामले में न सिर्फ उसके भाई ने हैवानियत की न सिर्फ उसके परिवार ने साजिश रची बल्कि कानून के रखवालो ने भी उसकी संवेदना को तार-तार किया। आपको बता दें कि कुचामन थाना इलाके में रहने वाले जीजा ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि - 2020 में पीड़िता के बहन से मेरी शादी हुई थी। कुछ दिन पहले 15 साल की साली ने फोन कर रोते हुए बताया कि 25 साल का उसका बड़ा भाई ड्रग्स का नशा करता है और नशे में उसने मेरे साथ 1 से 10 फरवरी तक लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता के जीजा ने बताया कि जब उसने अपनी साली से इस घटना को लेकर मां-बाप से बात करने और उन्हें बताने की बात कही तो साली ने बताया कि पापा खुद नशे में रहते है। और जब मां को बताया तो उसने बदनामी के डर से भाई की ही तरफदारी की और परिवार के लोगों ने मुझे बंधक बना लिया है और पढ़ाई छुड़वाकर मारपीट कर रहे हैं। कहते हैं कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

जिसके बाद पीड़िता ने अपने जीजा को बताया कि परिवार के लोग मुझे रिश्तेदार के यहां भेजकर मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। हालांकि जानकारी यह भी मिल रही है कि जब आरोपी भाई से थाने में पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बहरहाल इस घटना ने सभी का दिल झकझोर दिया है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। 
 

 
 
 

अन्य खबरे