Breaking News

रेप के बाद बेटी पैदा हुई तो किशोरी मां ने उसकी हत्या की

06 Mar, 2020 998

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक मां ने बेटी पैदा होने पर उसकी हत्या कर दी. बता दें कि यूपी के गोरखपुर में एक 16 साल की किशोरी और उसकी 50 वर्षीय माता को नवजात शिशु की हत्या के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार किशोरी का रेप किया गया था एवं इस कारण गर्भवती हो गई थी। वहीं उसने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन उसके जन्म के बाद मौत दे दी. गौरतलब है कि 31 जनवरी को पुलिस को तालाब के नजदीक एक नवजात बच्ची की सड़ी हुई लाश मिली थी. वहीं पुलिस ने मामले में बताया कि बच्ची का सड़ा हुआ शव एक कपड़े में लिपटा मिला था इसलिए उन्होंने मामले की जांच शुरू की। वहीं, पुलिस को किशोरी के गर्भवती होने की बात चली।  पुलिस को यह भी पता चला कि किशोरी एक 30 साल के आदमी के घर कामवाली बाई के तौर पर कार्य करती थी और किशोरी ने आदमी पर रेप का इल्जाम लगाया है। मामले में अब पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया, मगर आरोपी फरार है और पुलिस उसकी खोज में जुटी हुई है।  पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर किशोरी एवं उसकी माता ने बच्ची की हत्या की बात मान ली. किशोरी ने कहा कि उसने जनवरी में बच्ची को पैदा किया था पर जन्म के पश्चात उसने बच्ची को जमीन पर पटक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद बच्ची के शव को उन्होंने ठिकाने लगा दिया।

अन्य खबरे