Breaking News

केआरके ने की सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की भविष्यवाणी

21 Jun, 2023 1001

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलिवुड में बड़े बड़े स्टार्स की फिल्मों की भविष्यवाणी करने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके जिन्होंने अब हाल ही में सनी देओल की चर्चित फिल्म गदर 2 को लेकर भविष्यवाणी कर दी है. केआरके को अक्सर बॉलीवुड फिल्मों, एक्टर, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते देखा जाता है. वह ट्विटर पर ट्वीट कर बताते रहते हैं कि फिल्म में क्या कमी है, आने वाली फिल्म फ्लॉप होगी या फिर हिट होगी. अब केआरके ने सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' को लेकर कहा कि इस फिल्म को फ्लॉप होने से कोई नहीं बचा सकता है.दरअसल सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दी है. हालांकि अब केआरके ने द कपिल शर्मा शो को पनौती बताते हुए ट्वीट किया, ''आज टीम गदर 2 कपिल शर्मा शो में पहुंची अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए! गई भैंस पानी में... अब इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनने से कोई नहीं बचा सकता. केआरके ने एक और ट्वीट में लिखा, ''मैं दोहराता हूं, अगर कपिल शर्मा शो पर किसी फिल्म का प्रचार किया जाता है, तो इसका मतलब है कि फिल्म निश्चित रूप से फ्लॉप हो जाएगी. कारण बहुत आसान है, अगर लोग कपिल के लिए कपिल की फिल्म नहीं देखेंगे तो कपिल के लिए कोई और फिल्म क्यों देखेंगे. फिल्मों के लिए कपिल सबसे पनौती इंसान हैं.'' बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है कि केआरके ने कपिल शर्मा पर तंज कसा हो. वह पहले भी अपने ट्वीट में कह चुके हैं कि जो भी फिल्म उनके शो में प्रमोशन के लिए जाती है वो फ्लॉप होती है.

अन्य खबरे