Breaking News

रेलवे पुलिस के एसआई को अजान के समय लाउडस्पीकर पर गाना बजाना पड़ा भारी

26 Apr, 2022 775

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

मस्जिद में लाउडस्पीकर पर पाबंदी लगाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच तनाव की स्थिति बरकरार है. वहीं, दूसरी तरफ औरंगाबाद शहर के सातारा थाना क्षेत्र में अजान के समय रेलवे पुलिस के एसआई को लाउडस्पीकर पर गाना बजाना महंगा पड़ गया. शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लिया है, जिसके बाद एसआई के खिलाफ सातारा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की पहचान किशोर गडप्पा मलकुनाईक के रूप में की गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गडप्पा सातारा परिसर की एक इमारत में रहता है. इमारत के पीछे एक मस्जिद है. अजान के समय आरोपी एसआई लाउडस्पीकर लगाकर जोरदार गाने बजा रहा था. इसको लेकर परिसर के लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में शिकायत की. शिकायत पर सातारा थाना के एसआई सोनवने ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. इसमें पुलिस ने पाया कि शाम की नमाज के वक्त एसआई गडप्पा लाउडस्पीकर पर गाने बजा रहा था. उसके बाद पुलिस ने गडप्पा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. आगे की कार्रवाई जारी है. 

अन्य खबरे