Breaking News

रेल हादसे में सेना के जवान की मौत

10 Dec, 2021 701

संवाददाता/ in24 न्यूज़

 

 

एक तरफ जहां पूरा देश कुन्नूर हादसे में सीडीएस बिपिन सिंह रावत और उनकी पत्नी सहित 13 जवानों के शहीद होने की घटना से गमगीन है तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत होने की खबर सामने आई है. इस जवान का शव दहिसर और मीरा रोड रेलवे स्टेशन के बीच मिला. 31 वर्षीय इस जवान का नाम भूपेंद्र सिंह टोकस था. बताया जाता है कि टोकस पिछले एक सप्ताह से ही लापता थे, इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मुम्बई के कफ परेड पुलिस स्टेशन में 30 नवम्बर को दर्ज कराई गई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए वसई रेलवे पुलिस के अधिकारी सचिन इंगोले ने बताया कि, भूपेंद्र सिंह टोकस मीरा रोड और दहिसर स्टेशनों के बीच पटरियों को पार करते वक्त रविवार की रात को वह एक ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी के कर्मी उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इंगोले ने बताया कि यह इंडियन आर्मी के लुधियाना यूनिट का सदस्य था जो एक विभागीय कोर्स करने के लिए मुंबई आया था. लेकिन यह लापता हो गया था, जिसके बाद इसकी मिसिंग रिपोर्ट कफ परेड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गयी थी.

यह जवान आखिर इतने दिनों तक कहाँ लापता था, इस जवान की मौत हादसे में ही हुई या इसने आत्महत्या की या फिर और कोई बात है, क्या यह जवान किसी अन्य बातों को लेकर तनाव में था... ? जैसे कई सवाल इस हादसे के बाद सामने आ रहे हैं, जिसकी जांच फिलहाल पुलिस द्वारा की जा रही है.

अन्य खबरे