Breaking News

लकी कूपन के नाम पर करोड़ो की ठगी, नाराज भीड़ ने की तोड़फोड़

15 Dec, 2021 765

संवाददाता/ in24 न्यूज़

 

मुंबई (mumbai) समेत पूरे महाराष्ट्र (maharashtra) में लकी कूपन और लकी ड्रा के नाम पर बेशकीमती वस्तुएं देने के ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद ढेर सारे लोग ऐसे भी हैं, जो लालच में आकर ठगी का शिकार बन जाते हैं. खबर है महाराष्ट्र बुलढाणा जिले के अंतर्गत आने वाले चिखली तहसील की, जहां इनाम देने के नाम पर लोगों को 1500 - 1500 रुपए में कूपन बांटे गए. इनाम हासिल करने के लिए लोगों ने जमकर कूपन खरीदें। लेकिन जब लकी ड्रा निकलने का वक्त आया तो, इनाम किसी को भी नहीं मिल पाया. जिससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्हें संदेह होने लगा कि उनके साथ ठगी (fraud) की वारदात हुई है. फिर क्या था, आक्रोशित भाव में लोग आग बबूला हो उठे, जिसकी जो मन में आया वह उसे चलाने लगा फिर चाहे में जो खुशियां हो देखते ही देखते पूरा माहौल किसी रणभूमि में तब्दील हो गया.

 

 

दरअसल बुलढाणा जिले में पिछले कई दिनों से श्री रेणुका माता इंटरप्राइजेज नाम की संस्था द्वारा लोगों को भव्य वस्तु विक्री योजना के नाम पर लोगों को 1500 रुपयों में कूपन ये कहकर बांटे गए कि 7777 कूपन पर 7777 बख्शीश निर्धारित की गई है, जिसमें कहा गया कि बक्शीश लगने पर 999 रुपए वापस कर दिए जाएंगे और बक्शीश देकर उनका सम्मान श्री रेणुका माता इंटरप्राइजेज संस्था द्वारा किया जाएगा, आश्चर्य करने की बात यह है कि जिस दिन चिखली क्षेत्र के मंगल कार्यालय में लकी ड्रा खुलने का वक्त आया, उस दिन पूरा मंगल कार्यालय लोगों से भरा पड़ा था और उसी के बीच शुरू हुआ बक्षीस समारंभ।

 

बताया जा रहा है कि श्री रेणुका माता इंटरप्राइजेज संस्था की ओर से कुल 7777 कूपन छापे गए थे लेकिन जिस कूपन पर लकी ड्रा के तहत इनाम लेने की घोषणा की गई, उसका कूपन का नंबर 7794 निकला, जिससे मंगल कार्यालय में मौजूद लोगों के जेहन में संदेह की सुई दौड़ पड़ी कि जब कुल कूपन ही 7777 था तो 7794 नंबर का कूपन कहाँ से आ गया?? उसके बाद ऐसा घमासान मचा कि हंगामा शुरू हो गया, लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोगों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने एक संस्था के सदस्य को अपनी हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि लकी ड्रा के नाम पर श्री रेणुका माता इंटरप्राइजेज संस्था ने लोगों से करोड़ों रुपए इकट्ठा किए और इनाम के नाम पर उन्होंने लोगों को न सिर्फ मूर्ख बनाया बल्कि उन्हें अपनी ठगी का शिकार बना दिया।

अन्य खबरे