Breaking News

लड़की के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, अब पहुंचा हवालात

17 Mar, 2024 518

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/भदोही 

उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी वारदात हुई जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दरअसल यहां एक महिला के साथ रेप कर उसका वीडियो बना लिया गया. इसके बाद आरोपी ने पीड़ित लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कथित दुराचारी नटवरलाल के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर 22 वर्षीय आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है. एजेंसी के अनुसार, प्रयागराज जिले के हंडिया के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल यादव पर 20 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देने लगा. फिलहाल आरोपी का पिछला इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है. 

अन्य खबरे