Breaking News

लव जिहाद ने कराया बवाल

18 Sep, 2019 1034

संवाददाता/in24 न्यूज़.    

इश्क मुहब्बत में लोग किसी भी हद से गुज़र जाते हैं, उसका अंजाम नहीं सोचते. गौरतलब है कि कि आगरा के पास खंदौली के सेमरा गांव में लव जिहाद के आरोप में उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया. नौवीं कक्षा की छात्रा को एक दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भगा ले जाने के आरोप में करीब 300 लोगों ने एक समुदाय विशेष की दुकानों पर हमला बोल दिया. बलवाइयों ने 15 दुकानों को आग के हवाले कर दिया और छह घरों में जमकर तोड़फोड़ की. बवाल के दौरान वहां चार पुलिस वाले मौजूद थे जो मूकदर्शक बने रहे. पुलिस ने मंगलवार को देर रात को छात्रा को बरामद कर लिया. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. 15 वर्षीय एक छात्रा सैमरी स्थिति अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है. छात्रा सुबह स्कूल गई, लेकिन शाम को वह घर नहीं लौटी. इसके बाद दोपहर एक बजे उसकी तलाश शुरू हुई. दो बजे अफवाह फैल गई कि लापता लड़की का अपहरण हो गया है.

अन्य खबरे