Breaking News

लिव-इन पार्टनर ने लगाया पुलिस वाले पर दुष्कर्म का आरोप

28 Sep, 2023 551

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लिव-इन रिलेशन के साइड इफेक्ट का एक मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है। यहां के बैरकपुर में स्थानीय पुलिस स्टेशन में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) पर अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। आरोपी एएसआई की पहचान संजीव सेन के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बैरकपुर उपमंडल के बासुदेवपुर पुलिस स्टेशन में तैनात है। महिला ने उसके खिलाफ उसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने कहा कि उसकी आरोपी से मुलाकात कुछ साल पहले तब हुई थी जब वह एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत लेकर बासुदेवपुर पुलिस स्टेशन पहुंची थी, जिसे उसने दस लाख रुपए का ऋण दिया था। उत्तर 24 परगना के श्याम नगर की रहने वाली वह महिला कर्जदार से कर्ज वापस पाने में असमर्थ हो गई और उसने पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया। वहां आरोपी एएसआई के संपर्क में आई, जिसने उसे रुपए वापस दिलाने में पूरी मदद करने का वादा किया। महिला ने आरोप लगाया कि नजदीकियों का फायदा उठाकर आरोपी एएसआई ने उसके साथ रेप किया। महिला ने उसी के पुलिस स्टेशन में एएसआई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जहां वह वर्तमान में तैनात है। हालांकि, आरोपी पुलिसकर्मी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। इस बीच, शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से उसे फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बता दें कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे