लॉकडाउन में घरेलू हिंसा बढ़ी, शिकायतें पुलिस तक पहुंची
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस की वजह से किए गए लॉकडाउन में एक तरफ जहां लगातार इससे संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ घरेलू हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी होने से पुलिस को हेल्पलाइन के ज़रिए काफी शिकायतें मिल रही हैं. परिवार के सभी सदस्य एक साथ घर में रहने मुख्य रूप से पति और पत्नी घर में मौजूद होने ने के कारण घरेलू हिंसा में बढ़ोत्तरी हो रही है। पता चला है कि पुलिस की हेल्पलाइन पर हर दिन घरेलू हिंसा की शिकायतें मिल रही हैं। आंध्र प्रदेश में एक महिला ने शिकायत की है कि उसका पति चाय बराबर नहीं बनाने और साफ-सफाई ठीक प्रकार से नहीं करने का आरोप लगाते हुए हर दिन प्रताड़ित कर रहा है। महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। दूसरी ओर पत्नी के डांटने पर पति ने स्वयं पर खौलता हुआ पानी उड़ेल लिया है। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुंटूर जिले के ताडेपल्ली शहर निवासी चिट्टी बाबू और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान पत्नी ने चिट्टी बाबू को डांट लगाई। पत्नी के डांटने से नाराज उसने मकान में स्नान के लिए रखा गया खौलता पानी को शरीर पर उड़ेल लिया। बताया गया कि जिस वक्त वह गरीम पानी शरीर पर उड़ेल लिया, उस वक्त वह शराब के नशे में था। गंभीर रूप से घायल चिट्टी बाबू को गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।