Breaking News

लॉकडाउन में पैदल जा रहे मजदूरों को फिर ट्रक ने कुचला, चार की मौत

17 May, 2020 869

संवाददाता/in ,24 न्यूज़.

लॉकडाउन में मजदूरों के पलायन पर अनेक सवाल उठ रहे हैं. पैदल ही अपने घर जाने को मजबूर इन मजदूरों के साथ रोजाना हादसे हो रहेे हैं. रविवार को एक बार फिर दर्दनाक हादसे में चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. ये हादसा मध्य प्रदेश में हुआ जहां एक ट्रक ने सड़क पर चल रहे चार मजदूरों को कुचल दिया. चारों की मौके पर ही मौत हो गई. ख़बरों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बड़वानी में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक प्रवासी मजदूर और उसकी पत्नी भी शामिल हैं. बताया जा रहे हैं ये मजदूर महाराष्ट्र से अपने गृह नगर इंदौर लौट रहे थे. लेकिन मध्य प्रदेश के बड़वानी में तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें कुचल दिया. इससे पहले भी शनिवार को भी मध्य प्रदेश के गुना में एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी. बता दें कि लॉकडाउन के करीब 60 दिन बीत जाने के बाद इन मजदूरों के पास सरकारी मदद नहीं पहुंच पाई है. साथ ही उनकी जमा पूंजी भी समाप्त हो चुकी है ऐसे में वह खाने-पीने की चीजों के लिए मोहताज हो गए है. अब उनके पास पैदल ही अपने घरों को जाने का ही रास्ता बना है. ऐसे में तमाम मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रक, डीसीएम, ट्रेम्पो और ट्रोला जैसे साधनों का भी प्रयोग कर रहे हैं. शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के औरैैया में भी एक सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 16 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सभी मजदूर एक डीसीएम और एक ट्रॉले में सवार हो कर अपने घर टौल रहे थे. तभी ट्रॉला ने डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी. जिससे ट्रॉला में सवार 24 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

अन्य खबरे