Breaking News

लड़कियों को जाल में फंसाकर सातवीं बार शादी करनेवाला दूल्हा गिरफ्तार

03 Feb, 2023 796

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी दो दिलों का अटूट बंधन होता है, मगर झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपनी पहचान और धर्म छुपाकर छह शादियां कर चुका था और सातवीं करने की तैयारी में था। दरअसल पुलिस के हत्थे असलम नाम का शख्स चढ़ा है जो अब तक आधा दर्जन शादी रचा चुका था और उनसे ठगी करता था। 50 साल का आरोपी असलम धनबाद के भूली का रहने वाला है और वो खुद को पुलिस का अधिकारी बताते हुए लड़कियों को अपनी जाल में फंसाता था। असलम सातवीं बार शादी की कोशिश कर रहा था लेकिन उसी दौरान उसकी असली पहचान, धर्म का पता चल गया। खुद को संजय बताने वाला असलम किसी तरह मौके से फरार हो गया। सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असलम को रांची से गिरफ्तार कर लिया।आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे