वरली पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार
15 Mar, 2020
964
संवाददाता/in24 न्यूज़।
दक्षिण मुंबई के वरली इलाके से एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में वरली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.कथित चोर पर आरोप है कि उसने वरली समेत मुंबई के कई इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है.कथित शातिर आरोपी का नाम सलीम सिकंदर शेख बताया जा रहा है. सलीम सिकंदर शेख के खिलाफ कई पुलिस थानों में 34 से ज्यादा अपराधिक मामले पहले से दर्ज है मुंबई के वरली पुलिस स्टेशन में एक दुकानदार ने 60 हजार रुपये की चोरी से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच वरली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक लीलाधर पाटिल की टीम कर रही थी.पुलिस को एक गुप्त सूचना के आधार पर 7 मार्च को सलीम शेख के आने की सूचना मिली थी जिसके बाद जाल बिछा कर वरली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सलीम सिकंदर शेख के बारे में बताया जा रहा है कि वो महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले का रहने वाला है.फिलहाल वरली पुलिस ने कथित आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.आगे की जांच वरली पुलिस कर रही है.