Breaking News

विदेशी महिला को छेड़नेवाला मुंबई में गिरफ्तार

18 Jan, 2019 1402

संवाददाता/in24 न्यूज़।

 

मुंबई के एक पंचसितारा होटल में एक विदेशी महिला को छेड़ने के मामले में जुहू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार जूहु स्थित होटल के एक 32 वर्षीय कर्मचारी सुमित राव को पांच जनवरी को हुई कथित छेड़छाड़ की घटना के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। जुहू पुलिस के अनुसार कनाडाई महिला इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है, जो अक्सर भारत आती रहती है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह होटल में ठहरी हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके कमरे में घुसा और सेल्फी लेने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस के मुताबिक महिला ने होटल प्रबंधन को घटना से अवगत कराया और सोमवार को सांताक्रूज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।   

अन्य खबरे