Breaking News

शराबी देवर ने किया भाभी को घायल

10 Feb, 2021 979

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देवर भाभी का रिश्ता बेहद ख़ास होता है. मगर शराब ने इस रिश्ते को बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाई है. गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के भीसवा गांव में देवर ने अपनी भाभी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी भाभी श्यामपति देवी को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। मारपीट में जख्मी श्याम पति देवी ने बताया है कि उसका देवर घर में रखे गए धान को बेचकर शराब पी ली थी। धान बेचकर शराब पीने का विरोध करने पर उसने लाठी-डंडे से हमला कर अपनी भाभी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। तब तक हमला करने वाला देवर वहां से फरार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच में पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है.

अन्य खबरे