Breaking News

शराब के नशे में पिता ने अपने लकवाग्रस्त बेटे को मार डाला

10 Jan, 2022 678

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जब शराब का नशा अधिक हो जाता है तो पीनेवाले को होश नहीं रहता। नशे में एक पिता ने अपने ही 14 साल से लकवाग्रस्त बेटे को पीट-पीटकर मार डाला है। मृतक का नाम अजमेरी सिंह बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट इलाके का है। खबर के मुताबिक नौ जनवरी को दिल्ली के भारत नगर इलाके की पुलिस को जानकारी मिली कि एक 30 साल के शख्स को घायल हालत में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला की घायल शख्स की मौत हो गई थी। पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की तो मृतक अजमेरी की बहन ने बताया कि सुबह जब वो घर में दाखिल हुई तो देखा की भाई बेड पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है उसने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। बहन ने बताया कि उसके पिता नशे में धुत्त घर पहुंचे और डंडे से भाई की बुरी तरह से पिटाई की थी। पिता की पिटाई से भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने बताया कि उसका भाई अजमेरी 14 साल से लकवा ग्रस्त था। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अब पिता के सामने सज़ा काटने के अलावा कोई चारा नहीं है।

अन्य खबरे