Breaking News

शादी के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

02 Oct, 2023 724

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक प्राइवेट स्कूल के संचालक ने झारखंड के गिरिडीह जिले में स्कूल में काम करने वाली 17 साल की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद धर्म बदलकर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। रविवार को यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू एजाज को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों ने इस बाबत हीरोडीह थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि उनकी पुत्री ने कुछ महीने पहले वंडर वेल इंटरनेशनल स्कूल में बतौर शिक्षिका नौकरी शुरू की थी। स्कूल के संचालक सोनू एजाज ने पहले उसका मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती बढ़ाई और इसके बाद एक दिन अपने कमरे में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। उसने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और इसे वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगा। वह उस पर शादी करने और धर्म बदलने का दबाव देने लगा। पीड़िता ने डरते हुए यह बात घरवालों को बताई तो उन्होंने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

अन्य खबरे