Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

शादी में 250 लोग शामिल, दूल्हा समेत 16 को कोरोना, छह लाख का जुर्माना

28 Jun, 2020 855

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच बार-बार सरकार द्वारा समझाने के बावजूद शादियों में लोगों के बढ़ चढ़कर शामिल होने की खबरें आती रही हैं. बता दें कि शादी में शामिल होने की अधिकतम संख्या 50 लोगों की तय की गई है. राजस्थान के भीलवाड़ा में कोरोना वायरस की महामारी के दौरान एक शादी में शामिल हुए कई लोगों की जान पर बन आई है। इस शादी में शामिल हुए 16 लोगों के अब तक संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी हैं जिनमें से एक की मौत हो गई है जबकि 58 लोग क़्वारन्टाइन में हैं। जिला प्रशासन ने न केवल परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है बल्कि छह लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भी तीन दिन में भरने को कहा है। दरअसल शहर के भदादा मोहल्ले में घीसूलाल राठी के बेटे रिजुल की शादी 13 जून को हुई थी। परिवार वालों ने प्रशासन से मंजूरी ली तो उन्हें अधिक से अधिक 50 लोगों को बुलाने की शर्त पर अनुमति दी गई, लेकिन शादी में निर्धारित संख्या से अधिक लोग शामिल हुए। सबसे बड़ी दिक्कत तब शुरू हुई जब बाद में दूल्हे सहित 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इनमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भीलवाड़ा मॉडल की चर्चा देश भर में हुई थी। जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए परिवार के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून की धारा-51 और आम लोगों का जीवन खतरे में डालने के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। जिलाधिकारी राजेंद्र भट्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार शादी में 50 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया और शादी कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नियमों का भी पालन नहीं किया गया। इस शादी में शामिल लोगों में संक्रमण का पहला मामला 19 जून को सामने आया जबकि अब तक कुल 16 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से एक की मौत भी हो चुकी है। इससे जुड़े और लोगों के संक्रमित होने की आशंका बनी हुई है। जाहिर है कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को नज़रअंदाज़ करने से ही ऐसी परिस्थितियों का निर्माण होता है. शादी जैसे अवसर पर ख़ुशी के माहौल में मातम के आने का कारण सिर्फ लापरवाही ही हो सकती है. 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.