शादी शुदा प्रेमिका ने प्रेमी को किया शादी से इंकार तो हत्या कर दी
संवाददाता/in24 न्यूज़।
प्यार से जहां संसार संवर जाता है, वहीं कई बार उससे संसार उजड़ भी जाता है. नलगोंडा के घाटकेसर में एक युवक का शादीशुदा महिला से अफेयर था। हालांकि महिला शादी के बाद अपने पति से दूर रह रही थी। जब उसके प्रेमी ने उससे शादी के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। प्रेमिका की इस बात से नाराज प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लिम्मा संतोषा 28 साल अपने पति से झगड़ा कर मायके में रह रही थी। रोज- रोज के पारिवारिक कलह की वजह से वो श्रीकाकुलम से सोंथुरी के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद वह अपने माता -पिता भाई तीन बच्चों के साथ येदुलाबाद में रह रही थी। यहीं उसकी मुलाकात महाराष्ट्र के रहने वाले विनोद परसराम से हुई। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। दोनों में विवाहेत्तर संबंध भी बन गया। हालांकि विनोद उससे शादी करने के लिए कहने लगा, लेकिन महिला नहीं चाहती थी कि वह उसके साथ रहे। संतोषा द्वारा अपने शादी प्रस्ताव को ठुकराए जाने से विनोद काफी आग बबूला हो गया। वह उसकी हत्या करना की सोचने लगा। उसने मौका मिलते ही बीते 3 दिसंबर को महिला को रस्सी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी विनोद को शमीरपेट से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। प्यार के बदले अब प्रेमी को सिवा पश्चाताप के कुछ नहीं मिला।