शीना बोरा हत्याकांड के आरोपी श्यामवर राय को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड के आरोपी श्यामवर राय को जमानत दे दी है. जमानत समानता के आधार पर दी गई है क्योंकि इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना जैसे सभी आरोपियों को जमानत दे दी गई है. श्यामवर राय सरकारी गवाह बन गया है. राय इंद्राणी का ड्राइवर था जो कथित तौर पर हत्या में शामिल था. इससे पहले 18 मई को सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को साढ़े छह साल बाद जमानत दे दी थी. इंद्राणी 2015 के अगस्त महीने में गिरफ्तारी के बाद से मुंबई के भायखला जेल में कैद थी. उसकी जमानत का विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा था कि अपनी ही बेटी की योजना बना कर हत्या करने का जघन्य अपराध इंद्राणी ने किया है, जो नरमी दिखाने के काबिल नहीं है. बहरहाल श्यामवर राय की जमानत उसके लिए बड़ी राहत है.