Breaking News

शौहर ने बीवी पर धारदार हथियार से किया हमला

14 Sep, 2023 569

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आज के दौर में दाम्पत्य जीवन में कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो कल्पना से परे होते हैं, मगर सच्ची यही है कि आए दिन उसका दुष्प्रभाव सामने आ ही जाता है। राजधानी के उत्तरी दिल्ली में 27 वर्षीय एक महिला पर उसके पति ने बुधवार को किसी नुकीली चीज से कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़िता की पहचान सलमा के रूप में हुई है और वह दयालपुर क्षेत्र के मूंगा नगर की निवासी है, उस पर उसके पति ने शाम करीब 6 बजे उनके घर पर हमला किया था। पूर्वोत्तर के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने कहा कि उनके सिर पर धारदार हथियार से चोट लगी है और फिलहाल जग प्रवेश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। सलमा का पति अजीम फिलहाल फरार है। डीसीपी ने बताया कि हम दयालपुर पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं। अजीम का पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

अन्य खबरे