Breaking News

सउदी अरब से आए लोगों से 3.11 किलो सोना बरामद

31 Jul, 2020 771

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बाज़ार में सोना का भाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में हैदराबाद नगर के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स अधिकारियों ने सउदी अरब से हैदराबाद पहुंचे लोगों से 3.11 किलो ग्राम अवैध सोना जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात वंदे भारत मिशन के विशेष विमान मे सऊदी अरब से 11 यात्री हैदराबाद पहुंचे। तलाशी के दौरान हवाई अड्डे के कस्ट्म्स अधिकारियों ने उनके पास से 3.11 किलो ग्राम सोना जब्त कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए सोने  की कीमत करीब 1.66 करोड़ रुपए हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी अपने पैंट के भीतर एक अलग से जेब बनाकर उसमें ये सोना छिपाकर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि सभी 11 लोगों को गिरफ्तार करने के  साथ ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जाँच के बाद ही और जानकारी सामने आएगी। 

अन्य खबरे