Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

राहुल गांधी को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

19 Jun, 2019 1229

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है. राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ. जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता और राजनीतिक ने उन्हें बधाई दी. इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता जन्मदिन की शुभकामना देने पहुंचे और राहुल गांधी ने भी उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. राहुल गांधी एक भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य हैं और भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में केरल के वायनार चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल गांधी 16  दिसंबर 2017 को हुई औपचारिक ताजपोशी के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। राहुल भारत के प्रसिद्ध गांधी-नेहरू परिवार से हैं। राहुल को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया है। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.