Breaking News

सट्टा लगा रहे तीन सटोरिये गिरफ्तार

08 Oct, 2021 766

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
क्रिकेट में सट्टेबाजी का दौर अबतक शुरू है ! गुजरात में राजकोट शहर के डीसीबी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर गांधी स्मृति सोसायटी शेरी नं 2 4/5 कॉर्नर के निकट से सुबोधभाई रा. पीलपीया (29) को, करणपरा शेरी नं 38 के निकट से हार्दिकभाई वि.पोपट (27) को मोबाइल फोन पर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए और रैयारोड़ शांतिनिकेतन पार्क निकट धवलभाई कि. हिरपरा (27) को उसके मकान से मोबाइल फोन पर कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल टी-ट्वन्टी मैच पर सट्टा लगाते हुए गुरुवार की रात पकड़ लिया गया। उनसे नकद सहित 86500, 14600 और 8500 रुपए कीमत का सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इसके पहले भी अनेक सट्टेबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अन्य खबरे