सात आरोपियों को डकैती से पहले ही किया गया गिरफ्तार
13 Jul, 2021
753
संवाददाता/in24 न्यूज़।
सात आरोपियों को डकैती की योजना से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। यह खबर भिलाई से सामने आई है। गौरतलब है कि डकैती की योजना बनाने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. गिरफ्त में आए आरोपी किसी बड़ी डकैती को अंजाम देने वाले थे। आरोपियों ने डकैती की योजना बनाने की बात कबूल की है। आरोपियों के पास से 2 ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किया गया है। साथ ही 4 मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। आगे की जांच में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।