Breaking News

सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से पुलवामा में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

12 Aug, 2023 1664

संवाददाता/in24 न्यूज़.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर स्वयं को गोली मारकर शनिवार तड़के आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने कहा कि 11 और 12 अगस्त की दरमियानी रात करीब एक बजकर 55 मिनट पर अवंतीपोरा में सेल चेरसू के पास गोलियों की आवाज सुनी गई। मौके पर सीआरपीएफ का जवान खून से लथपथ मृत पाया गया।उन्होंने बताया कि मौके पर मुआयना करने के बाद 112 बीएन सीआरपीएफ का जवान सीटी/सिपाही अजय कुमार खून से लथपथ मृत पाया गया।” उन्होंने कहा कि चिकित्सीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हालांकि मौत का स्पष्ट कारण आत्महत्या है। बता दें कि कांस्टेबल अजय कुमार पुत्र राजिंदर रॉय निवासी ग्राम ढेगाडीह झारखंड एफ 112/बीएन सीआरपीएफ में तैनात था। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे