Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कुछ दिनों तक कैदी होंगे रिहा

23 Mar, 2020 1022

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जेल मैं बंद कैदियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सुपररम कोर्ट ने एक अहम फैसला लिया है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब जेल के कैदियों को भी वहां से रिहा किया जाएगा। बता दें कि देश में कोरोना के चलते जेलों में भीड़ कम करने के लिए SC का अहम आदेश सुनाया है। अब कई कैदी रिहा होंगे। राज्यों से फैसला लेने के बाद कहा कि किन सजायाफ्ता/विचाराधीन कैदियों को कुछ समय के लिए रिहा कर सकते हैं। सुझाव- 7 साल से कम की सज़ा पाए और छोटे अपराधों में विचाराधीन कैदियों को 6 हफ्ते का परोल देना ठीक रहेगा। कोरोना वायरस के लक्षण आम सर्दी जुकाम की ही तरह हैं। खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत इसके आम लक्षण हैं। इस वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदलात परिसर में वकीलों के चेंबर को बंद करने का फैसला लिया है। कोर्ट के मुताबिक, अब सिर्फ जरूरी मामलों की ही सुनावई होगी, वो भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए। बहरहाल इस फैसले से कैदियों और उनके परिवारों की राहत समझी जा सकती है.

अन्य खबरे