Breaking News

सेक्स रैकेट चलानेवाली 16 विदेशी महिलाएं गिरफ़्तार

04 Feb, 2021 2714

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आए दिन सेक्स रैकेट की खबरें सामने आती रहती हैं. इसी कड़ी में पिंपरी चिंचवड शहर में सेक्स रैकेट चलाने वाली नाइजीरिया और युगांडा की 16 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश के आदेशानुनसार एसीपी प्रेरणा कट्टे और सामाजिक सुरक्षा पथक के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विठ्ठल कुबडे की टीन ने की। इसमें से 4 को गिरफ्तार और 12 को रेस्क्यू किया गया। चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। 6 फरवरी तक पुलिस रिमांड का आदेश कोर्ट ने दी थी। जांच में यह खुलासा हुआ कि नाइजीरिया और युगांडा की ये महिलाएं पर्यटक और बिजनेस के बहाने पुणे आई थीं और सेक्स का व्यवसाय करने लगीं। पुलिस को एक गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी। उस आधार पर आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। एक अपार्टमेंट में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने एक डमी ग्राहक बनाकर सांगवी के पिंपले गुरव परिसर में वकरतूंडा आंगन नाम के अपार्टमेंट में फ्लैट्स में छापा डालने गई थी। चार डमी ग्राहकों को भेजकर पहले पुष्टि की गई थी। फिर जाल बिछाकर उन्हें रंगेहाथ पकड़ा गया। महिलाओं के पास से 40 हजार नगदी, 7 मोबाईल और कुछ सोने के गहने बरामद किए गए. इस घटना के बाद इस तरह की गतिविधियों पर पुलिस की नज़र अधिक मजबूत हो गई है. 

 

अन्य खबरे