सैंडल से सुलझी 27 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी, प्रेमी गिरफ्तार
संवाददाता/in 24न्यूज़।
देशभर में आजकल प्यार करके हत्या करने का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे नवी मुंबई से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आया है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जिसकी गुत्थी पुलिस ने महिला के ब्रांडेड चप्पल की मदद से सुलझाने में सफलता हासिल की है। दरअसल 14 दिसंबर को नवी मुंबई के पनवेल पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था जानकारी के मुताबिक जिस महिला की हत्या की गई है उसकी पहचान कोपरखैरने की रहने वाली 27 वर्ष उर्वशी वैष्णव के रूप में हुई थी। पुलिस के मुताबिक उर्वशी का पहले गला घोट दिया गया और बाद में उसके शव को नदी में फेंक दिया गया. जिस जगह पर शव बरामद हुआ, वहां न तो सीसीटीवी कैमरा लगा था और न ही पुलिस को कोई प्रत्यक्षदर्शी मिला। दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 घटना की समानांतर जांच कर रही थी। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने देखा कि उर्वशी के एक चप्पल पर दुकान का नाम लिखा हुआ है। उस नाम की तीन दुकानें पनवेल, वसई और मुंबई में थीं। वसई स्थित दुकान के एक सेल्समैन ने तस्वीर दिखाने पर कहा कि उसने इस युवती को छह दिसंबर को चप्पल बेचा है. आखिरकार अपराध शाखा ने युवती की पहचान करने और उसका पता ढूंढ निकालने में कामयाब रही। इसके बाद पुलिस ने उस बार का भी पता कर लिया, जहां उर्वशी काम करती थी। सना बार में उर्वशी और रियाज की मुलाकात हुई थी और वे दोनों वहां साथ आते-जाते थे। युवती के सहकर्मियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान एक जिम ट्रेनर के रूप में हुई और उसका नाम रियाज खान है जिसने अपनी तीन पत्नियों के होने के बावजूद शादी का झांसा देकर महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और जान प्रेमिका ने शादी करने का युवक पर दबाव बनाया तो उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. आपको बता दें कि इस हत्या में उसके दोस्त ने कथित तौर पर शव को ठिकाने लगाने में उसकी मदद की थी. हालांकि अब पुलिस ने काफी जांच पड़ताल के बाद महिला के जिम ट्रेनर बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है.