Breaking News

सोना चुरानेवाले दो नकली पुलिस वाले गिरफ्तार

29 Jan, 2020 888
संवाददाता/in24 न्यूज़.

पुलिस सुरक्षा के लिए और अपराधियों को पकड़ने के लिए है, मगर जब नकली पुलिस बनकर कोई धमकी और चोरी को अंजाम दे तो पुलिस की बदनामी होती है. मगर कानून को धोखा देने वाले चैन से नहीं बैठ सकते. पुलिस ने एक सोने के व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर चोरी करने वाले दो नकली पुलिस को गिरफ्तार किया है। यह घटना पुराने शहर के मादन्नापेट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को घटी। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी संपत पुराने शहर में सोने के आभूषण तैयार करने का कारोबार करता है। मंगलवार रात दो अज्ञात लोग उसके पास आये और दोनों ने अपने आपको पुलिस बताया। इसके बाद दोनों ने एक मामले में पूछताछ करने की बात बताकर संपत को बाइक पर बिठाकर ले गये। इसी क्रम में संपत ने मादन्नापेट में एक एटीएम में से 10 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान बदमाशों ने संपत को जान से मारने की धमकी देकर 10 हजार रुपये नगद, 8 तोला सोना, बाइक और सेलफोन लेकर फरार हो गये। संपत ने इस घटना की मादन्नापेट थाने में शिकायत दर्द की। दर्ज शिकायत के आधार पर साउथ जोन टास्कफोर्स पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज की जांच की और आरोपियों को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में वशीम और गौस शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी अनेक मामले दर्ज है। पुलिस आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

अन्य खबरे