Breaking News

हथियारबंद लुटेरों ने लूटा 30 किलो सोना

18 Feb, 2020 1011

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं यह इसी बात से समझा जा सकता है कि लुधियाना में चार हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े एक वित्तीय सेवा कंपनी से बंदूक की नोक पर 30 किलोग्राम सोना लूट लिया. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि गिल रोड पर इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल) कंपनी में सुबह 11 बजे के आसपास डकैती की सूचना मिली. यह वारदात सीसीटीवी में भी दर्ज हुई है. बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारियों को रस्सी से बांध दिया और 20 मिनट के अंदर ही करोड़ों रुपये का सोना लूटकर फरार हो गए. लूटे गए सोने की कीमत 12 करोड़ रुपये है. जहां पर अपराध हुआ, इसके ठीक सामने एक अपराध जांच एजेंसी का कार्यालय है. पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि जब बदमाश भाग गए, तब आईआईएफएल स्टाफ ने अलार्म बजाया. घटना के समय कार्यालय में पांच कर्मचारी मौजूद थे और कोई ग्राहक नहीं था. पिछले 20 दिनों में लुधियाना में हुई यह दूसरी बड़ी डकैती है.  

अन्य खबरे