Breaking News

हिसार के होटल में विदेशी महिला से दुष्कर्म

08 Aug, 2020 780

संवाददाता/in24 न्यूज़.

भारत में अतिथि को देवता के रूप में देखने और सम्मान देने की परंपरा है, बावजूद इसके अक्सर इस परंपरा को तोड़ने की खबरें भी आती रहती हैं. हिसार से एक शर्मनाक करनेवाली खबर आई है कि एक विदेशी महिला के साथ हिसार के होटल में दुष्कर्म किया गया. थाईलैंड से आई महिला पर्यटक ने शहर के एक होटल में होटलकर्मी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने मिलगेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह तीन मार्च को थाईलैंड से दिल्ली आई थी। बाद में पांच अगस्त को हिसार के एक होटल में कुछ दोस्तों के साथ रुकी। शिकायत के अनुसार पीड़िता के दोस्त उसे होटल में छोड़कर चले गए थे। सुबह पीड़िता ने थाने में पहुंचकर शिकायत दी, जिसमें होटलकर्मी गुलशन पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। साथ ही होटल के दूसरे कर्मी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप भी लगाया गया। पुलिस ने फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गुलशन व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म करने और दुष्कर्म का प्रयास करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मिलगेट थाना प्रभारी मनोज के अनुसार आरोपी गुलशन को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में की जांच की जा रही है। आरोपी ने जिस तरह की हरकत की है उससे जाहिर है देश का नाम बदनाम हुआ है. 

अन्य खबरे