Breaking News

हैवान पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश

10 May, 2017 1906
ब्यूरो रिपोर्ट, in 24 न्यूज़ /मुंबई

उल्हासनगर में एक हैवान पति ने अपनी पत्नी के शरीर पर मिटटी का तेल छिड़ककर ज़िंदा जलाने की कोशिश की इस जघन्य वारदात को उल्हासनगर के आजाद नगर परिसर में अंजाम दिया गया ।

 ब्लू-बेरी लॉजिंग -बोर्डिंग होटल में झाडू-पोछा लगाने का काम करने वाली शमी शेख के पति ने जब उससे मोबाइल फ़ोन  मांगा तो शमी ने मना कर दिया जिसकी वजह पति संतोष कुमार शेख को गुस्सा आया और उसने लॉज के बहार ही अपनी पत्नी पर मिटटी का तेल छिड़क कर जिंदा जलाने का कोशिश की। वक़्त रहते ही महिला को लोगो ने सेंट्रल अस्पताल में भर्ती करा दिया लेकिन डॉक्टर के अनुसार महिला का 60 फीसदी शरीर जल चुका है।

 पुलिस की माने तो 36 वर्षीय पत्नी शमी शेख अपने पति संतोष कुमार शेख के साथ आजाद नगर परिसर में रहती है। शमी शेख का पति संतोष कुमार एक गैरेज में नौकरी करता है । पुलिस का कहना है कि संतोष कुमार शेख अपनी पत्नी शमी शेख को घर से बाहर जाने के लिए और मोबाइल बंद रखने के लिए मना करता था।  इसी बात को लेकर शमी और संतोष के बीच झगडे होते रहते थे।
पुलिस निरीक्षक शशिकांत मेहर ने धारा 307 के तहत आरोपी संतोष कुमार शेख पर मामला दर्ज किया है। साथ ही उनका कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक इस घटना से पर्दा का उठ पाना मुश्किल है  फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस जो गई है ।

अन्य खबरे