Breaking News

होली के हिंसक झड़प में एक युवक की मौत

11 Mar, 2020 957

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
होली भले ही रंगों का त्यौहार है, मगर ग्रेटर नोएडा में खून की होली का मामला सामने आया है. बता दें कि सूरजपुर थाना अंतर्गत सूरजपुर गांव में मंगलवार को होली खेलते समय दो गुटों में हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त द्वितीय हरीश चंदर ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सूरजपुर के निवासी सत्यपाल (50 वर्ष), उनके बेटे अनिल (27 वर्ष) व सुनील (30 वर्ष) अपने घर के पास होली खेल रहे थे। गांव के ही पन्नी लाला अपने अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो कार से कहीं जा रहा था। तभी कार अनियंत्रित होकर एक मकान की सीढ़ी के ऊपर चढ़ गई। डीसीपी चंदर ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उसके बाद पन्नी लाला व उसके साथियों ने सत्यपाल पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गाेली लगने से सत्यपाल के बेटे अनिल व सुनील दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। घायल सुनील की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे