Breaking News

होली में विवाद से तीन की मौत

20 Mar, 2022 556

संवाददाता/in24 न्यूज़। 
होली खुशियों का त्यौहार है, पर लखनऊ नगर निगम के एक 40 वर्षीय पर्यवेक्षक को होली समारोह के दौरान उसके घर में कथित तौर पर उस समय गोली मार दी गई, जब उसने म्यूजिक की आवाज को कम करने से इनकार कर दिया। ये घटना शनिवार की तड़के उस समय हुई जब पीड़ित पप्पू सोनकर जोर से संगीत बजा कर नाच रहा था और आरोपी रल्ली सोनकर ने उससे आवाज कम करने को कहा। जब पप्पू ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो रल्ली ने पप्पू पर पिस्तौल तान ली और उस पर 4 बार गोली मारी। इससे इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय निवासियों ने होली नहीं खेली। एक अन्य घटना में 35 वर्षीय दयाराम को मंड़िया में एक व्यक्ति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि 29 वर्षीय मोहित गुप्ता पर उसके पड़ोसी पंकज तिवारी ने घर में पानी घुसने को लेकर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। इसी के साथ एक अच्छा ख़ासा माहौल मातम में बदल गया।

अन्य खबरे