Breaking News

क़र्ज़ के बोझ से परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की

02 Jul, 2022 666

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क़र्ज़ लेना इंसान की मजबूरी होती है, पर कई बार यही क़र्ज़ जानलेवा बन जाती है।  केरल में तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के कल्लम्बलम कस्बे में कर्ज से लदे एक परिवार के पांच सदस्यों की आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतकों की पहचान मणिकंदन, उनकी पत्नी संध्या, बच्चे अमेया और अजेश और उनकी मां की बहन देवकी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मणिकंदन अपने कमरे में लटके पाये गये, जबकि अन्य ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि परिवार के लोग अत्यंत आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। पंचायत स्वास्थ्य अधिकारियों की आपत्ति तथा अन्य कारणों से पिछले कुछ दिनों से मणिकंदन अपनी दुकान नहीं खोल सके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे