Breaking News

शुद्ध पानी में मुंबई का नाम सबसे पहले

16 Nov, 2019 1197

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मुंबई कई मामलों में नंबर वन है. देश की आर्थिक राजधानी होने के कारण केंद्र को सबसे अधिक राजस्व देने वाली मुंबई में कई आकर्षण हैं. बहरहाल देश के 21 शहरों के पानी में से सबसे शुद्ध पानी मुंबई का पाया गया है. गौरतलब है कि उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 21 बड़े शहरों के पानी की रैंकिंग जारी किया, जिसमें मुंबई पहले नंबर पर है. मुंबई का पानी इन 20 शहरों में सबसे साफ है. उन्होंने कहा कि जांच में पता चला देश की राजधानी दिल्ली का पानी पीने लायक नहीं. पीने के पानी को लेकर देशभर से शिकायतें आ रही थीं. उपभोक्ता मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय मानक ब्यूरो ने पीने के पानी के सैम्पल इकठ्ठा किए थे.  देश के 21 बड़े में दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू, गांधीनगर, लखनऊ, पटना, भोपाल और जयपुर जैसे शहर शामिल हैं. इसमें उत्तर पूर्व और जम्मू कश्मीर को शामिल नहीं किया गया है. पानी की गुणवत्ता मापने के लिए 10 मानक तय किए गए थे. 

अन्य खबरे