ज़िंदा कारतूस के साथ दिल्ली पुलिस ने किया छह लोगों को गिरफ्तार
18 Feb, 2021
649
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की राजधानी दिल्ली की सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस लगातार अपनी सेवा में लगी हुई है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने 4500 कारतूस के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि इस मामले में पहले शख्स की गिरफ्तारी 14 फरवरी को बुराड़ी इलाके से हुई और उसके बाद पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4500 कारतूस जब्त किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान रमेश कुमार, दीपांशु, इकराम, अकरम, मनोज कुमार और अमित राव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दिल्ली में हिंसा से बचने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास में लगी हुई है.