Breaking News

पटाखों में आग लगने से मालिक सहित तीन महिलाओं की मौत

31 Dec, 2022 835

संवाददाता/in24 न्यूज़.
साल के अंतिम दिन तमिलनाडु (Tamilnadu) से बुरी खबर आई है। तमिलनाडु के नमक्कल जिले (Namakkal District) के एक मकान में हुए विस्फोट में एक पटाखे की दुकान के मालिक और तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। उक्त घर में कथित रूप से पटाखे रखे हुए थे। पुलिस ने शनिवार को घटना के बारे में बताया कि विस्फोट तड़के करीब चार बजे अचानक हुआ, जिसमें मोहनूर में एक मकान और आसपास के कुछ अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा चार व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दमकल की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि लाइसेंस धारक तिल्लई कुमार (37) ने अपने घर में पटाखा क्यों रखा हुआ था! यह घटना तड़के करीब चार बजे हुई। तिल्लई, उसकी मां सेल्वी (57) और पत्नी प्रिया (27) की मौके पर ही मौत हो गई। आगे कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे