बछड़े से बलात्कार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
02 Jan, 2023
876
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दुष्कर्म के मामले में अब पशु भी सुरक्षित नहीं हैं। कर्नाटक की पुलिस ने रायचूर जिले (Raichur District) से 24 वर्षीय एक युवक को एक बछड़े (calves) से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इम्तियाज हुसैन मियां के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को अपराध करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसने बछड़े को एक मस्जिद के पास एक कृषि क्षेत्र में एक पेड़ से बांध दिया था। बछड़े के मालिक ने उसे अन्य गायों के साथ खेत में चरने के लिए छोड़ दिया था। उसके कृत्य को देख लोगों ने आरोपी से पूछताछ की थी। घटना के संबंध में मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है आगे की कार्रवाई शुरू है।