Breaking News

Thane : नाले में मिली नवजात शिशु की लाश

18 Feb, 2022 670
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 
मुंबई से सटे ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले उल्हासनगर शहर के कैम्प क्रमांक 3 में स्थित शांति नगर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक नवजात शिशु की लाश मिली। नवजात शिशु की यह लाश वालधुनि नदी के किनारे पड़ी थी. स्थानीय लोगों की इस पर नजर पड़ने के बात किसकी सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद एम्बुलेंस के साथ मध्यवर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह नवजात शिशु के बॉडी को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सेंट्रल अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृत नवजात शिशु की उम्र मात्र 10 दिन के आसपास रही होगी। नवजात शिशु की डेड बॉडी को यहां कब और किसने फेंक दिया, अब मध्यवर्ती पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गयी है. वैसे स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि अस्पतालों या फिर झोलाछाप डॉक्टर द्वारा अवैध रूप से गर्भपात कराने का मामला हो सकता है। डिलवरी के बाद लोक- लाज के डर से नवजात शिशु को नदी में फेंक दिया गया होगा। नाले में नवजात का शव मिलना कई सवाल खड़े करता है. अब पुलिस को इंतज़ार है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का, जिसके आने के बाद ही इस घटना की सच्चाई सामने आ पायेगी। फिलहाल मध्यवर्ती पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे