Breaking News

मुंबई के आसपास चक्रवाती तूफान क्यार का खतरा

26 Oct, 2019 1196

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई के आसपास एकबार फ़िर एक नया खतरा मंडरा रहा है. गौरतलब यही कि मुंबई से 310 किमी दूर और पश्चिम रत्नागिरी से 200 किमी दूर चक्रवाती तूफान क्यार का खतरा बढ़ता जा रहा है. शनिवार को कर्नाटक के मंगलौर बंदरगाह पर 100 मछुआरे बोट को समुद्र से रेस्क्यू कर किनारे लाया गया है. करीब हजार मछुआरों को भी तटीय इलाकों से रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर रखा गया है. इसके साथ ही हजारों लोगों को बंदरगाह के सुरक्षित स्थान में आश्रय प्रदान किया गया. वहीं कर्नाटक में भी भारी बारिश की खबर है. कर्नाटक के उडुपी के कुछ हिस्सों में आज तेज बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को गोवा, कर्नाटक और दक्षिण कोंकण के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग ने बताया था कि हवा की गति 90 किमी प्रति घंटे से 110 किमी प्रति घंटे के बीच हो सकती है. इससे एक दिन पहले मौसम विभाग के मुंबई केन्द्र ने कहा कि अरब सागर में गहरे विक्षोभ के चलते चक्रवाती तूफान क्यार तेज हो गया है.हवा की गति रविवार तक बढ़कर 200 प्रति घंटे की रफ्तार भी हो सकती है. इस्ट-सेंट्रल अरेबियन सागर में समुद्री वातावरण में भी बदलाव देखा जा सकता है. वेस्ट-सेंट्रल अरेबियन सागर में 28 से 31 अक्टूबर तक हालात बेहद नाजुक हो सकते हैं.

अन्य खबरे