मुंबई में सरेआम फायरिंग से सहमा चेंबूर इलाका, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
10 Apr, 2025
196
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मुंबई के चेंबूर इलाके में दो अज्ञात बाइक सवारों ने तेल माफिया सदरुद्दीन खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सदरुद्दीन खान अपनी लग्जरी कार में बैठकर नवी मुंबई स्थित अपने घर लौट रहे थे। वो कार की अगली सीट पर बैठे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने नजदीक से गोली चला दी, हमलावर फायरिंग कर भाग निकले। गोली लगने के बाद सदरुद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. बता दें कि सदरुद्दीन खान पर डीजल चोरी के कई केसेस दर्ज है और वो कंस्ट्रक्शन लाइन में भी कार्यरत है.सदरुद्दीन खान का नाम सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों में भी डीजल की चोरी में लिया जाता रहा है।। वो समुद्री रास्तों से बड़े पैमाने पर डीजल की तस्करी करता है ऐसा आरोप लगता रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के नाक के नीचे से वो लाखों लीटर डीजल तस्करी करने में माहिर माना जाता है ऐसे भी आरोप लगे है कि सदरुद्दीन के अंडरवर्ल्ड से भी रिश्ते बताए जा रहे हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि उसका कनेक्शन मो. अली अबू बकर शेख से है आपको बता दें, अबू बकर वही शख्स है, जिसे 2010 में डीजल माफिया सैयद चांद मदार की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया.अरोप है की सदरुद्दीन और अबू बकर पार्टनर बताए जाते हैं, जो मिलकर डीजल तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाते हैं। साल 2014 में भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने सदरुद्दीन खान को गिरफ्तार किया था, लेकिन वो फिर से अपने धंधे में लौट आया.फिलहाल पुलिस इस फायरिंग को लेकर कई एंगल से जांच कर रही है.हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शहर के बाहर भी नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं पुलिस सदरुद्दीन खान से जुड़े हुए लोगों से भी पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उन्हें किसी पर शक है या किसी ने पहले इस प्रकार की घटना को अंजाम देने की धमकी दी थी या नहीं।