Breaking News

मुर्शिदाबाद में नहीं थम रही हिंसा, उग्र भीड़ ने पिता-पुत्र को मार डाला

12 Apr, 2025 260

मुर्शिदाबाद में वक्फ भूमि को लेकर जारी हिंसा में एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक पिता और पुत्र की हत्या कर दी गई। घर से रक्तरंजित शव बरामद हुआ। अपराधियों पर धारदार हथियार से वार कर हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर चोट के निशान हैं।

मृतक पिता-पुत्र के नाम हरगोविंद दास (74) और चंदन दास (40) हैं। वहीं शमशेरगंज पिता- पुत्र की मौत की घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। यहां प्रदर्शनकारियों द्वारा लूटपाट और तोड़फोड़ की खबरें भी आ रही हैं।  पुलिस ने मौके पर भारी संख्या में बल तैनात किया है और मामले की जांच कर रही है। 

वहीं सुती के साजुर चौराहे पर कल गोली लगने से घायल हुए एक किशोर की मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। मृतक युवक का नाम एजाज अहमद (21) है। शव को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है। मृतक युवक का घर साजुर मोड़ काशिमनगर इलाके में है। 

 

अन्य खबरे