Breaking News

नए साल में मिशन चंद्रयान-3लॉन्च की संभावना

07 Sep, 2020 1848

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आनेवाले नए साल 2021 में मिशन चंद्रयान-3 नई संभावनाएं लेकर आनेवाला है. इसरो के मिशन चंद्रयान-2 को भले ही पूरी कामयाबी नहीं मिली हो, लेकिन भारतीय अंतरिक्ष रिसर्च ऑर्गनाइजेशन इसके लिए लगातार मेहनत कर रहा है. पिछले साल भारत के चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान क्रैश होकर चंद्रमा की सतह पर गिर गया, उसके बाद इसका इसरो से कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसके इसके बावजूद इसरो ने हार नहीं मानी और चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए काम शुरु कर दिया. खबरों के मुताबिक़ इसरो अगले साल यानी साल 2021 की शुरुआत में ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग कर सकता है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी है. हालांकि, चंद्रयान-2 के विपरित इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा लेकिन इसमें एक लैंडर और एक रोवर को फिट किया जाएगा. पिछले साल सितंबर में चंद्रयान-2 की चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग के बाद इसरो ने इस साल के अंतिम महीनों के लिए एक अन्य अभियान की योजना बनाई थी. हालांकि, कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते इसरो की कई परियोजनाओं को प्रभावित किया और चंद्रयान-3 जैसे अभियान में देर हो गई. जिस तरह इसरो ने अपने मिशन के प्रति उम्मीद जताई है यह भारत के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है.

अन्य खबरे