पेरू में भूकंप के झटकों से भी नुक्सान नहीं
26 May, 2019
2778
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भूकंप ने अपने तगड़े झटके से पेरू में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.0 रही है. भूकंप का केंद्र मोयोबाम्बा शहर से पूर्व में 180 किमी दूर और जमीन के 105 किमी नीचे था. अब तक किसी तरह के जानमान के नुकसान की खबर नहीं हैं. इसके पहले मई के पहले सप्ताह में भी पेरू में भूकंप के झटके लगे थे. गौरतलब है कि यह रविवार सुबह का दूसरा भूकंप है. इससे पहले सुबह करीब 10.40 बजे पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पश्चिम बंगाल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 आंकी गई.