Breaking News

महिला रोबोट को अंतरिक्ष भेजेगा इसरो

22 Jan, 2020 2210

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

विज्ञान के क्षेत्र में भारत में लगातार तरक्की का सिलसिला शुरू है, इसी कड़ी में इसरो अब एक महिला भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अपने नए मिशन पर तेजी से काम कर रही है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो अगले साल दिसंबर में 'मिशन गगनयान' शुरू करने जा रहा है. इसरो का ये मिशन चंद्रयान-2 के बाद पहला अंतरिक्ष मिशन होगा. जो भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान मिशन होगा. इस मिशन की सबसे अनोखी बात ये होगी कि इसरो इस मिशन से पहले अंतरिक्ष की स्थिति को समझने के लिए एक महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजेगा. इसरो ने इसे 'व्योममित्र' नाम दिया है. इसरो चीफ के. सिवन ने बेंगलुरु में 'ह्यूमन स्पेसफ्लाइट एंड एक्सप्लोरेशन-चैलेंजेस एंड फ्यूचर ट्रेंड' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि, "गगनयान मिशन न सिर्फ भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन होगा, बल्कि ये अंतरिक्ष में नए स्पेस स्टेशन बनाने की कोशिशों की ओर पहला कदम भी होगा."

अन्य खबरे