मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
08 May, 2019
2798
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स का विमान उड़ान के दौरान रनवे को पार कर गया. इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. हालांकि इस हादसे में किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है. वायसेना के अधिकारी हादसे के कारणों की जांच में जुट गए है. जानकारी के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट के 27 नंबर रनवे पर भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 मंगलवार रात 11:39 मिनट पर उड़ान भरते वक्त रनवे पार कर गया. हादसे के बाद इस रनवे को विमानों की उड़ान के लिए बंद कर दिया गया. इसके चलते 50 विमानों की उडा़न में असर पड़ा है. जहां कुछ विमानों की उड़ान में बदलाव किया गया है है उनकी उड़ान टाल दी गई है.