ममता के लिए साजिश रच रही है बीजेपी : मायावती
16 May, 2019
1108
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आखिरी चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल में बवाल मचा हुआ है. बंगाल में राजनीतिक हिंसा बढ़ती देख चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार का समय घटा दिया है तो वहीं ममता बनर्जी के करीबी अफसरों पर भी गाज गिरी है. अफसरों पर गाज गिरने के बाद ममता बनर्जी भड़क गईं और चुनाव आयोग को खूब खरी-खोटी सुनाई. बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी ममता बनर्जी के समर्थन में आ गई हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जान बूझकर ममता बनर्जी के लिए षड्यंत्र रच रही है.