Breaking News

मोबाइल, लैपटॉप और कम्प्यूटर को भी इफेक्ट कर सकता है कोरोना वायरस

27 Mar, 2020 2040

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस का कहर इंसानों के अलावा आपके मोबाइल, लैपटॉप और कम्प्यूटर को भी इफेक्ट कर सकता है. इसलिए सावधानी बेहद ज़रूरी है. इनदिनों देशभर में लॉकडाउन है. लोग चाह रहे हैं कि जरूरी चीजों के बारे में जानकारी जहां से मिले, ज्यादा से जयादा बटोर लें. चाहे हेल्थ को लेकर गाइडलाइंस हों या फिर कोई सरकारी प्लान. इसी का फायदा उठाकर कई हैकर्स लोगों को फेक ईमेल और मैसेज भेज रहे हैं. इसे लेकर हाल ही में दिल्ली पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक लिस्ट जारी की गई. इस लिस्ट में उन सभी वेबसाइट के नाम हैं, जो फेक हैं. ये सभी वेबसाइट एक नजर में ऐसी लगती हैं कि ये कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देंगी. लेकिन इन पर क्लिक करने के बाद आपकी निजी जानकारी हैकर्स तक पहुंच सकती है. पुलिस का कहना है कि इन डोमेन पर क्लिक करने से किसी शख्स का पूरा डेटा चोरी होने या फिर फोन हैक होने का भी खतरा है. ऐसे में पुलिस की सलाह है कि अंजान वेबसाइट्स से बच कर रहें.

अन्य खबरे